Chapter 4 Hindi full-भगवद Gita अध्याय 4 | ज्ञान, कर्म और सही समझ की शक्ति | ज्ञान कर्म संन्यास योग
भगवद Gita का अध्याय 4 हमें बताता है कि केवल कर्म करना ही काफी नहीं है—यह समझना भी जरूरी है कि हम वह कर्म क्यों कर रहे हैं और किस सोच के साथ कर रहे हैं। इस अध्याय में श्री कृष्ण ज्ञान और कर्म को एक साथ जोड़ते हैं। वे समझाते हैं कि सही ज्ञान हमारे भ्रम को दूर करता है, हमें सही और गलत कर्म का फर्क समझाता है और यह भी बताता है कि कई बार चुप रहना या कुछ न करना भी गलत हो सकता है। अध्याय 4 में धर्म का अर्थ religion नहीं, बल्कि सच, न्याय, जिम्मेदारी और सही व्यवस्था से है। श्री कृष्ण बताते हैं कि जब अधर्म बढ़ता है, तब हर युग में ऐसे लोग सामने आते हैं जो अन्याय के खिलाफ खड़े होते हैं और समाज को सही दिशा देने का काम करते हैं। इस अध्याय को आज के समय से जोड़ते हुए हम Einstein, Srinivasa Ramanujan, Dr. C. V. Raman, Chandrayaan और Viktor Frankl जैसे उदाहरणों से समझेंगे कि ज्ञान किस तरह इंसान की सोच बदल सकता है और पूरी दुनिया पर असर डाल सकता है। अध्याय का सबसे महत्वपूर्ण संदेश है— सही ज्ञान केवल जानने के लिए नहीं है। सही ज्ञान हमें सही फैसला लेने और सही कर्म करने की ताकत देता है। BIMAL BANGAR #BhagavadGita #GitaChapter4 #Chapter4 #JnanaKarmaSannyasaYoga #GitaWisdom #GitaInTodaysContext #ShriKrishna #Krishna #KnowledgeAndAction #LifeLessons #IndianPhilosophy #SpiritualWisdom #RightAction #Dharma #KarmaYoga #WisdomForLife #BhagavadGitaWisdom #GitaTeachings #Mahakavya #BimalBangar
Discover the context
About this video
This Mahakavya presentation belongs to the Bhagavad Gita collection and is available in Hindi. Use the related stories below to continue through connected teachings and episodes.